हरिद्वार। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और साईं कुटुंब समिति की ओर से शिवालिकनगर के कलस्टर एस में समिति के कार्यालय के पास रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य कार्य में अपना योगदान दे सकते हैं। शिविर जिला अस्पताल के ब्लडबैंक के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
रविवार को जिला अस्पताल के ब्लडबैंक की ओर से शिविर लगाकर रक्तदान कराया जाएगा। ब्लडबैंक के प्रभारी पैथोलॉजिस्ट डा. एसएन खान का कहना है कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है, रक्तदान के 24 घंटे में ही शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है। बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन महीने के समय के बाद रक्तदान कर सकता है। बताया कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को रक्तदान करने पर मिले कार्ड पर एक साल के अंदर बिना बदले में रक्त भी उपलब्ध कराया जाता है। डा. खान ने आह्वान किया कि रक्तदान महादान है। इसमें अवश्य पहुंचे। समिति की अध्यक्ष पूनम कपिल और सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि एस कलस्टर शिवालिकनगर में स्थित पार्क में 31 जनवरी दिन रविवार को सुबह दस बजे से रक्तदान शिविर शुरू हो जाएगा।