फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन कौशिक दूध व्यापारी तो आदेश बेचते हैं दवाई

Wed, 25 Jan 2017 10:53 PM IST
मेहताब आलम हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायकी की हैट्रिक लगाकर चौथी बार चुनाव मैदान में कूदे मदन कौशिक अभी तक पेशे से दूध कारोबारी ही हैं। वहीं रानीपुर से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे आदेश चौहान मेडिकल स्टोर पर दवा बेचते हैं। हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी भले ही करोड़ों कीमत के आश्रमों का संचालन करते हैं, लेकिन उनके नाम अपना घर तक नहीं है। जबकि तीन बार के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, फुरकान अहमद, ममता राकेश, सरवत करीम अंसारी आदि की आजीविका का साधन अभी तक भी खेती है।      

विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए जाने वाले हलफनामों से प्रत्याशियों के संबंध में हर रोज रोचक खुलासे हो रहे हैं। हरिद्वार विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए मदन कौशिक पेशे से दूध व्यापारी हैं और उनके पास 35 हजार की नगदी, पत्नी मनीषा कौशिक के पास 75 हजार की नगदी है। बैंक में 8.39 लाख और पत्नी के खाते में 22.90 लाख रुपये जमा हैं। 13 लाख की इनोवा कार के अलावा मदन कौशिक के नाम 57.55 लाख रुपये की संपत्ति और पत्नी के नाम 98.18 लाख रुपये की मिलकियत है। मदन के पास सोना चांदी नहीं है, पत्नी के पास 3.92 लाख के गहने हैं। उनका कहना है संपत्ति पांच साल पहले जितनी है, सिर्फ सर्किल रेट बढ़े हैं। वहीं मेडिकल स्टोर चलाने वाले रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान के खाते में 1.56 लाख और पत्नी नीलम के बैंक एकाउंट में करीब 20 हजार रुपये जमा हैं। खुद के पास 1.82 लाख का सोना, पत्नी के पास 4.42 लाख और बेटों के पास 78-78 हजार रुपये का सोना है और आदेश के पास 5.70 लाख रुपये के वाहन हैं। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खाते में 26 लाख तो पत्नी देवयानी सिंह के बैंक खाते में आठ लाख रुपये जमा हैं। सोना दो लाख और पत्नी के पास 12 लाख के जेवर हैं। चैंपियन और पत्नी के पास लगभग 35-35 लाख रुपये की संपत्ति का दावा किया गया है।       
विज्ञापन


चैंपियन की आजीविका खेती और विधायकी की तनख्वाह पर है। वहीं भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी व दिवंगत मंत्री सुरेंद्र राकेश की पत्नी ममता राकेश के खाते में 13 लाख रुपये जमा हैं और वाहन के तौर पर 62 हजार रुपये की स्कूटी खरीदी गई है। उनके नाम करीब 2.78 लाख रुपये और आश्रित के नाम पर करीब 4.89 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की गई है। ममता के साथ साथ उनके देवर और इस सीट से भाजपा प्रत्याशी सुुबोध राकेश की आजीविका का साधन भी खेती है। सुबोध के खाते 16 लाख और पत्नी के खाते में 7.55 लाख रुपये जमा हैं। सुबोध के नाम पर 19 लाख व पत्नी के नाम 10 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है। रुड़की से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद जैन के खाते में 62 लाख रुपये और पत्नी के खाते में करीब 15 लाख रुपये जमा हैं। जैन की आजीविका पेंशन और खेती पर है। संपत्ति करीब 26 लाख रुपये हैं।      
विज्ञापन


करोड़ों की मिलकियत के बावजूद लाखों का कर्ज      
प्रत्याशी अपनी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा तो कर ही रहे हैं, साथ ही अपना कर्ज बताना भी नहीं भूल रहे हैं। तीन-तीन बार के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर छह लाख और मदन कौशिक के सिर पर एक लाख रुपये का कर्ज है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान की कार भी लोन पर है। आदेश के नाम छह लाख का कर्ज है। इनके अलावा कई अन्य प्रत्याशी भी कर्जदार हैं।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें