इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (आईएयू) चैप्टर सिडकुल हरिद्वार की ओर से करोना वायरस को ध्यान में रखते हुए चंदन एवं गुलाब के फूलों द्वारा होली खेली गई। इस दौरान हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने लोगों को खूब गुदगुदाया।
रविवार की शाम को आईएयू सिडकुल चैप्टर की ओर से मध्य शहर के होटल में होली मिलन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर हास्य कवि सुभाष मलिक और जितेंद्र शर्मा ने अपनी हास्य कविताओं से सबको लोटपोट कर दिया। इसी के साथ- साथ महिलाओं और बच्चों ने भी नृत्य एवं कविता सुनाई। बच्चों में पावनी जैनर, प्रगति जैनर, जिया अरोरा, अर्णव गुप्ता ने अपनी प्रस्तुती दी। आईएयू के चेयरमैन नरेश जैनर ने चुटकले और कविता सुनाकर होली मिलन के कार्यक्रम मे चार चांद लगाए। मंच संचालन अजय अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर आईएयू के स्टेट महासचिव मनोज गोयल, संरक्षक अविनाश ओहरी, विजय दादू, अरुण दादू, महासचिव अनिल बवेजा, पहल सिंह वर्मा एडवोकेट, अजय अरोरा, विनोद गुप्ता, सतीश अरोरा, जगदीश पाहवा, अनीश ओहरी, अवधेश शिवपुरी, सतीश त्यागी, गजेंद्र रतूड़ी, सचिन वर्मा, गुरमीत सिंह, अशोक पालीवाल, सुरेश जैनर, मिंटू पंजवानी, राकेश अग्रवाल, विकास सहगल, सुधांशु अग्रवाल, प्रदीप मेहंदीरत्ता, सुनील अरोरा, एमआर शर्मा, रमन जैनर, जयकरन पटेल, सुभाष जैनर, एनसी गर्ग आदि शामिल हुए।
सामाजिक सद्भाव का परिचय देती है होली
हरिद्वार। सैनी आश्रम में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मोहब्बत, इंसानियत व एकता के पैगाम को कायम रखने के लिए स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिज्म की ओर से सामाजिक सदभाव का परिचय दिया। कार्यक्रम में चारों धर्मों के मुख्य नुमाइंदे मौजूद थे। संयोजक मनोज सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर अनीता शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक अली, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, अरुण कश्यप, वीरेंद्र चड्डा, अंकित गर्ग, उपासना तेश्वर, राजकुमार सैनी, सुभाष सैनी, पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी, अखिलेश पोखरियाल आदि शामिल हुए।