लालढांग। बरसाती सीजन में लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस वजह से लोगाें को कोटद्वार जाने के लिए जीबाबाद से होकर जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का अधिक समय और पैसा भी खर्च हो रहा है।
लालढांग-चिल्लरखाल कोटद्वार वन मोटर मार्ग 22 जून को बरसात होने के कारण सिगड्डी नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से टूट गया था। तब से ही मार्ग को बंद कर दिया गया था, हालांकि कुछ छोटे वाहन जा रहे थे, लेकिन अब बरसात का सीजन शुरू होने से मार्ग को सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
इससे यात्रियों को वाया नजीबाबाद से कोटद्वार आना-जाना पड़ रहा है। क्षेेत्र के छात्र-छात्राएं भी कोटद्वार के कॉलेज में पढ़ते हैं। इन्हें असुविधा वक सामना करना पड़ रहा है। लालढांग के नयागांव, मोल्हापुरी, रसूलपुर, रसूलपुर गोठ, चमरिया गांव के बोक्सा जनजाति के लोगों को रिश्तेदारी भाबर क्षेत्र के सिगड्डी, हल्दूखाता, मोटाढाक चोडखता, ढकिया गावों में जाने पर लालढांग से मात्र बीस किलोमीटर है, लेकिन मार्ग के बंद होने से नजीबाबाद से करीब 45 किलोमीटर अतिरिक्त का सफर करना पड़ रहा है। जहां पहले 60 रुपये किराया लग रहा था, अब वो 125 रुपये के लगभग आ रहा है। इसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है। मार्ग के अब अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में ही खुलने की उम्मीद है।
-
बरसात होने कारण मार्ग नदी में टूट गया मार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। बरसात भर यह मार्ग बंद रहेगा। बरसाती सीजन खत्म होने के बाद मार्ग ठीक कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विपिन चंद्र जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, लालढांग