फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसडीआरएफ में चार कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शुक्रवार को गंगा में नहाते समय डूब रहे चार कांवड़ यात्री बाल-बाल बच गए। पानी के तेज बहाव में बहते यात्रियों को मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन घटनाएं कांगड़ा घाट पर और एक प्रेमनगर घाट की है। इन घाटों पर स्नान के दौरान कांवड़ यात्री गहरे पानी में चले गए थे। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी की जान बचा ली।
विज्ञापन

बता दें कि कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ ने जिन तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, उनमें हरियाणा के रोहतक का 17 वर्षीय रोहित, उत्तराखंड के कर्णप्रयाग निवासी 40 वर्षीय संतोष और पंजाब के पटियाला का 15 वर्षीय रोहन शामिल हैं। वहीं, प्रेमनगर घाट पर उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला 20 वर्षीय संजय गंगा है। इन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एसडीआरएफ के उप निरीक्षक पंकज खरौला ने बताया कि मेले के दौरान सभी प्रमुख घाटों पर उनकी टीमें तैनात हैं। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वह केवल चिह्नित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें