फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी परचेज ऑर्डर से लाखों की ठगी, पूर्व कर्मी व महिला नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र स्थित एक पैकेजिंग फैक्टरी के स्वामी से फर्जी परचेज ऑर्डर से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फैक्टरी मालिक ने अपने पूर्व कर्मचारी और उसकी महिला साथी पर फर्जी कंपनियों के नाम से ऑर्डर भेजकर माल हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोचर पैकेजिंग इंडस्ट्री, ग्राम इब्राहिमपुर के स्वामी चंदन कोचर पुत्र सुरेश कोचर निवासी ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी फैक्टरी में पहले कुलदीप कुमार पांडेय निवासी कमला नगर, मुरादाबाद काम करता था। नौकरी के दौरान उसे फैक्टरी के कामकाज, ग्राहकों और व्यापारिक प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो गई थी। कुछ समय पहले कुलदीप ने फैक्टरी छोड़ दी थी। बीते अप्रैल में उसने दोबारा फोन कर काम की जरूरत बताई और कहा कि मुरादाबाद की चंदेल ब्रदर्स कंपनी की ओर से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इसके बाद सुनीता नाम की महिला ने भी खुद को कंपनी के परचेज विभाग का कर्मचारी बताकर संपर्क किया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर फैक्टरी को फर्जी परचेज ऑर्डर भेजे और भरोसा दिलाया कि माल सप्लाई होने के बाद भुगतान कंपनी की ओर से कर दिया जाएगा।


उनकी बातों पर विश्वास कर फैक्टरी से करीब 4 लाख 9 हजार 64 रुपये कीमत का पैकेजिंग माल दक्ष ट्रांसपोर्ट, सलेमपुर के माध्यम से मुरादाबाद भेज दिया। बाद में जांच करने पर पता चला कि संबंधित कंपनी की ओर से कोई वैध ऑर्डर जारी ही नहीं किया गया था। ट्रांसपोर्ट कंपनी से जानकारी मिली कि भेजा गया माल कुलदीप कुमार पांडेय ने रास्ते में ही किसी अन्य स्थान पर उतरवा लिया। आरोप लगाया कि इसी तरह एएफ एक्सपोर्ट नामक कंपनी के नाम से भी फर्जी परचेज ऑर्डर भेजे गए। जांच में संबंधित कंपनी ने भी किसी प्रकार का ऑर्डर जारी करने से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें