सोमवती अमावस्या पर टूटा कुंभ का रिकॉर्ड, 34 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
- फोटो : अमर उजाला
नारायणी शिला पर रही भीड़
देवपुरा चौक स्थित नारायणी शिला मंदिर पर सुबह तीन बजे से ही लोग लाइनों में लगना शुरू हो गए थे। सुबह पांच बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले तो श्रद्धालुओं ने पितर अमावस्या पर पिंडदान व तर्पण आदि कार्य कराए। इसके साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं ने दूध व काले तिलों से नारायणी शिला पर अभिषेक पर देव-पितरों से आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
सोमवती अमावस्या पर टूटा कुंभ का रिकॉर्ड, 34 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान
- फोटो : अमर उजाला
तीन बजे से ही खुल गए थे बाजार
धर्मनगरी के बाजार सुबह सात बजे के बाद ही खुलने शुरू होते हैं और रात में 12 बजे बंद होते हैं। मगर सोमवार की सुबह तीन बजे से ही अपर रोड समेत अन्य बाजारों में दुकान खुलनी शुरू हो गई थी। सुभाषघाट पर तो रात भर दुकानें खुली रहीं।
सांध्यकालीन आरती में रही भीड़
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर आयोजित होने वाली संध्याकालीन आरती का स्वरूप भव्य होने के बाद सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर भी शाम के समय भारी भीड़ रही। संध्या कालीन आरती में शामिल होने के बाद अधिकतर श्रद्धालु अपने गतव्यों की तरफ लौट गए।
गंगनहर के घाटों पर लोगों ने किया स्नान
गंगा में स्नान करने के लिए जो लोग हरिद्वार नहीं जा सके। उन लोगों ने क्षेत्र में ही गंगनहर के घाटों पर स्नान किया। हरिद्वार में भारी भीड़ के चलते लोगों ने स्नान के लिए गंग नहर को चुना। धनौरी, पिरान कलियर से होकर निकलने वाली गंग नहर में कई स्थानों पर लोग स्नान करते दिखे। सोमवती अमावस्या के दिन गंगा में स्नान का बड़ा महत्व है लेकिन भारी भीड़ के चलते लोग हरिद्वार नहीं जा सके। हरिद्वार में हर की पैड़ी की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। जिसके चलते लोगों ने नहर में ही स्नान किया।
सोमवती अमावस्या का बड़ा स्नान सकुशल संपन्न हो गया। इसके लिए प्रशासन व पुलिस अधिकारी बधाई के पात्र है। सोमवती अमावस्या पर इतनी भीड़ पहले कभी नजर नहीं आई। डीएम विनय शंकर पाडेय व एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने स्नान पर्व को काफी बेहतर तरीके से निपटवाया। -तन्मय वशिष्ठ महामंत्री, श्रीगंगा सभा हरिद्वार।