पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित डीजीपी अनिल रतूड़ी साथ में प?
- फोटो : HARIDWAR
पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा कि कुंभ आस्था और चुनौती का बड़ा समागम है। इसलिए कुंभ को सकुशल संपन्न करवाने के लिए सभी को अभी से जुट जाना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से जनता का सहयोग लेते हुए मेला संपन्न कराने में जुटने का आह्वान किया।
पुलिस महानिदेशक बुधवार को पीएसी परिसर में सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में कुंभ मेले के लिए ड्यूटी पर आए पुलिस कर्मियों के दूसरे प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद रहना और श्रद्घालुओं से अच्छा व्यवहार करना सबसे बड़ी चुनौती होती है।
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि कुंभ मे जन संवाद का अहम योगदान है। आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कुंभ में आने की उम्मीद है।
निरंजनी अखाडे़ के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने अखाड़ों के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कही। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, डा. सिद्घार्थ चक्रपाणि, डीआईजी नीरु गर्ग, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, मेला एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी आदि मौजूद रहे।