भोपाल में चल रही 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता राइफल रेंज में हरिद्वार जुर्स कंट्री सोसाइटी के क्षितिज तोमर ने रिकार्ड बनाया है। डीएवी स्कूल के छात्र क्षितिज तोमर ने 600 में से 597.5 अंक लाकर नेशनल शूटिंग टीम की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इससे पूर्व क्षितिज तोमर ने दो बार प्री नेशनल क्वालीफाई कर चुका है। मार्च 2021 में जयपुर और सितंबर 2021 में गुजरात में प्री क्वालीफाइंग में अपनी जगह बनाई।
15 वर्षीय क्षितिज तोमर ने उम्दा प्रदर्शन का श्रेय माता पिता और दादी को दिया है। क्षितिज तोमर की माता स्पोर्ट्स टीचर रही हैं। जिन्होंने क्षितिज को प्रेरित किया। क्षितिज के पिता फार्मेसी कॉलेज में डायरेक्टर हैं। क्षितिज के शूटिंग में शानदार प्रदर्शन से जुर्स कंट्री सोसाइटी में खुशी का माहौल है। जिला विद्यार्थी प्रमुख आरएसएस रोहित चौहान ने बताया कि बचपन से क्षितिज का शूटिंग के प्रति रुझान था। उसी मेहनत का परिणाम है कि क्षितिज ने देश में हरिद्वार का नाम रोशन किया है।