फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी कृष्णलाल धींगड़ा का निधन

Wed, 24 Aug 2016 12:12 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
नहीं रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पत्रकार कृष्णलाल धींगड़ा का  मंगलवार को कनखल में अपने आवास पर निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह का अंतिम  संस्कार बुधवार को कनखल शमशान घाट पर किया जाएगा। उनके निधन की सूचना से आसपास शोक छा गया बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्घासुमन अर्पित किए।  
विज्ञापन

कनखल में छोटी नहर के पास रहने वाले केएल धींगड़ा का जन्म 20 अप्रैल 1919 को हुआ था। वह 16  वर्ष की आयु में मैट्रिक की पढ़ाई छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम मेें कूद पड़े थे। परिजनों के अनुसार वे भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान एक साल के लिए जेल भी गए थे। उन्हें यूपी के तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वाधीनता सेनानी के साथ साथ पत्रकारिता के लिए भी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सम्मानित किया था। इसी साल 26 जनवरी को सीएम हरीश रावत ने भी उन्हें सम्मानित किया था।  धींगड़ा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बेटे सुभाष  धींगड़ा, धर्मवीर और सुदेश हैं। केएल धींगड़ा हरिद्वार में लंबे  समय तक पत्रकारिता में सक्रिय रहे। वे प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल के सदस्य भी थे। उनके निधन से शहर में शोक छा गया। विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद व प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय रावल ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें