हरिद्वार। मुन्ना भाईयों को हायर करके बीएएमएस में दाखिला लेने के आरोपी 31 छात्रों को ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज प्रशासन ने निष्कासित कर दिया है। छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है। कुछ छात्रों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
पिछले महीने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान देहरादून में दूसरे छात्रों के लिए परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई पकड़ में आए थे। जिसके बाद उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने संबद्ध कालेजों में पढ़ रहे मेडिकल छात्रों के दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए थे। कालेज लेवल पर गठित जांच टीमों ने जब पिछले तीन सत्रों के दौरान ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों की कुंडली खंगाली तो बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया। अभी तक 31 छात्रों के नाम फर्जीवाड़े में सामने आ चुके हैं। इनमें रसूखदार छात्र भी शामिल हैं। बहरहाल जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद कालेज छात्रों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। विश्वविद्यालय ने अभी तक की जांच में सामने आए सभी 31 छात्रों को निष्कासित करने के आदेश दिए थे। ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज परिसर के निदेशक प्रो. आदित्य नारायण पांडेय की ओर से छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है।
-------------
इन छात्रों को किया गया निष्कासित
1. दानिश अली पुत्र गुलशेर अली
2. अकरम पुत्र मुकर्रम
3. अंकित पुत्र सुनील कुमार
4. मोनीश पुत्र मो. उमर
5. वसीम पुत्र मुस्तकाम
6. रोहित भटनागर पुत्र सुरेंद्र भटनागर
7. अजय कुमार पुत्र धूम सिंह
8. पुलकित आर्य पुत्र विनोद कुमार आर्य
9. अजय भूषण पुत्र संतराम
10. सकलैन पुत्र महबूब हसन
11. दीदार सिंह पुत्र सुखदेव सिंह
12. रविकांत सैनी पुत्र सुलेख चंद्र सैनी
13. जावेद अनवर पुत्र वाहिद हसन
14. गौरव टम्टा पुत्र गणेश लाल टम्टा
15. हेमंत बिजल्वाण पुत्र शंभू प्रसाद
16. मो. इरफान पुत्र मो. इस्लाम
17. शिव कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता
18. दीपक कुमार पुत्र दिनेश कुमार
19. अब्दुल कादिर पुत्र मजाहिर हसन
20. शादाब अली पुत्र शमशेर अली
21. गुरनाम सिंह पुत्र मुल्खा सिंह
22. मो. मेराज पुत्र ताजमुल
23. सरवेज अली पुत्र शमशेर अली
24. मो. अहमद पुत्र मो. तालिब
25. राहुल पुत्र ऋषिपाल
26. बिलाल पुत्र मो. अयूब
27. अनुज कुमार पुत्र लाहौर सिंह
28. मौ. फैजान पुत्र रियासत अली
29. आमिर हुसैन पुत्र इमरान हुसैन
30. राव गुड्डू पुत्र रसीद अहमद
31. अब्दुल रहमान पुत्र मो. मुस्लिम