नागा साधु
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की यूरोप और एशिया के कई देशों में संपत्ति है। सबसे अधिक पांच लाख हेक्टेयर भूमि नेपाल में है। अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि बताते हैं, विदेशी अनुयायियों ने ही जमीनें दान में दी हैं। रूस समेत कई देशों के अनुयायियों ने वहां मंदिर बनाने की सहमति मांगी है। विदेशी हरिद्वार महाकुंभ में शामिल होना चाहते हैं, हालांकि कोविड के चलते अखाड़ा की कार्यकारिणी की ओर से अभी उनको आने की सहमति नहीं दी है।