फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: केएलसीए की टीम ने जीता क्रिकेट मैच, राजेश ने लगाया शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सोमवार को चौथा किशोरीलाल तांगड़ी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूल-बी का पहला मैच केएलसीए और राइजिंग स्टार के बीच खेला गया। केएलसीए की टीम ने मैच में जीत दर्ज कर ली। केएलसीए के राजेश तांगड़ी ने शानदार शतक लगाया। केएलसीए के कप्तान लवलीत तांगड़ी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 40 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए। टीम की तरफ से राजेश तांगडी ने अवीजित 140 रन, लवलीत ने 62 रन बनाए। राइजिंग स्टार की तरफ से राहुल सिंह ने 2 विकेट लिए। 277 रनों का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार की टीम 35.2 ओवर में 206 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

टीम की तरफ से तनिष्क भारद्वाज ने अवीजित 70 रन बनाए। केएलसीए की तरफ से शिवांश शर्मा, शुभम पासवान और लवलीत ने 3-3 विकेट और देवराज मलिक ने एक विकेट लिया। मैच की अम्पायरिंग आदित्य तोमर और भरत कुमार ने की। मैच में विशाल चौधरी ने राजेश तांगड़ी को मैन ऑफ द मैच, तनिष्क भारद्वाज को फाइटर ऑफ द मैच और लवलीत को इम्प्रेसिव प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें