हरिद्वार। केएलसीए इंटर एकेडमी सीरीज का मुकाबला केएलसीए इंडोर एकेडमी कृष्णा नगर में खेला गया। इसमें केएलसीए रॉयल चैलेंजर्स ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
25 ओवर के इस मैच में केएलसीए सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 189 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णम पराशर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि आयुष्मान यादव ने 22 और विधान मिश्रा ने 18 रन का योगदान दिया। केएलसीए रॉयल चैलेंजर्स की ओर से कुश शर्मा और तनुष सैनी ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं, सचिन रावत, अक्षत मिश्रा, वैभव चौधरी और पीहू सैनी ने 1-1 विकेट लिया। 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएलसीए रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 23.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। टीम की ओर से वैभव चौधरी ने नाबाद 67 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सचिन रावत ने 41 और तनुष सैनी ने 19 रन बनाए। केएलसीए सुपर किंग्स की तरफ से मनहर मल्होत्रा और सार्थक जैन ने 2-2 विकेट लिए। आयुष्मान त्यागी, हार्दिक सैनी और विधान मिश्रा ने 1-1 विकेट हासिल किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वैभव चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।