फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अपह्रत किशोरी बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से किशोरी का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तीन जनवरी को रावली महदूद रानीपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। 31 जनवरी को किशोरी को वृंदावन मथुरा यूपी से सकुशल बरामद करते हुए अपहरण के आरोपी हर्ष शर्मा निवासी धोबीघाट शामपुरी कॉलोनी सहारनपुर यूपी हाल पता शिवालिक नगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें