फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खालिद की बहन हिना भी थी अभ्यर्थी, नहीं दे पाई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर नकल मामले में फंसे खालिद की बहन हिना की संलिप्तता एसआईटी की अभी तक की जांच में सामने नहीं आ पाई है। पूछताछ और तथ्यों में उसका रोल नहीं मिला। साथ ही जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि हिना ने भी यूकेएसएसएससी की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। मगर तबीयत खराब होने की वजह से वह परीक्षा नहीं दे पाई थी।एसआईटी के अनुसार, पेपर नकल मामले में मुख्य आरोपी खालिद और उसकी बहन साबिया का पूरा रोल निकला, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। दूसरी बहन हिना से भी पुलिस-सीआईयू पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी का गठन होने के बाद भी उससे पूछताछ करने के साथ ही फैक्ट जुटाए गए, लेकिन अभी तक की जांच में उसका रोल निकलकर सामने नहीं आया है।
विज्ञापन




एसआईटी प्रमुख जया बलूनी ने बताया कि हिना भी परीक्षा की कैंडिटेट थी, लेकिन वह तबियत खराब होने की वजह से परीक्षा नहीं दे पाई। अभी तक की जांच और फैक्ट में हिना का कोई रोल सामने नहीं आया है। साबिया को पूरी तरह से पता था कि खालिद परीक्षा केंद्र में पेपर दे रहा है। उसकी मदद भी उसने की। इसकी पुष्टि सुमन के फोन से मिले ऑडियो से भी हो गई है। अगर हिना का भी कोई रोल सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खालिद के बैकग्राउंड की भी जांच की जा रही है। पूर्व में दी गई परीक्षाओं में क्या स्थिति रही इन सब पहलूओं पर भी जांच की होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें