फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब आएगी बिजली अधिकारियों को नहीं मालूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिन से शहर से लेकर देहात घंटों की बिजली कटौती की जा रही है। खास बात यह है कटौती के बारे में उपभोक्ताओं को पहले से कोई सूचना नहीं दी जा रही है। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भी ऊर्जा निगम के अधिकारी भी सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। अधिकारियों के पास केवल रटा रटाया जवाब है कि रोस्टिंग चल रही है। बिजली कब आएगी इसके बारे में उनको भी जानकारी नहीं है। वहीं बिजली आपूर्ति बंद होते ही जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों के फोन में बंद हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को बिजली कटौती के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

इन दिनों जबरदस्त अघोषित बिजली कटौती चल रही है। बुधवार को ज्वालापुर में शाम साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई और रात साढ़े नौ बजे आई। इसके बाद 10 बजे फिर बिजली गुल हो गई। इसके बाद भी रातभर बिजली का आना और जाना लगा रहा। कई दिन से यही स्थिति बनी हुई है। स्थानीय निवासी अमित शर्मा, उदित कुमार, शोएब, फैजान, विशाल ने बताया कि बिजली कटौती के बारे में अधिकारियों से पूछते हैं तो किसी के पास कोई ठोस जवाब नहीं होता। इन लोगों का कहना है कि बिजली गुल होते ही क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर और कर्मचारी अपने फोन बंद कर देते हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि बिजली की कटौती कंट्रोल रूम से हो रही। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें