फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवा, शूटरों और सगे भाई गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध

Tue, 23 May 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल कंबल कारोबारी अमित दीक्षित हत्याकांड और प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी के कत्ल का ताना-बाना बुनने के मुख्य आरोपी कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा उर्फ डॉक्टर, शूटर मुजाहिद, शूटर पप्पू और जीवा के गुर्गे सगे भाई विक्की और निक्की ठाकुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो गई है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार जोशी के मुताबिक अमित दीक्षित हत्याकांड की जांच में पुष्टि हुई है कि रुड़की के एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात जीवा को मोबाइल फोन नंबर विक्की और निक्की ठाकुर ने उपलब्ध कराए थे। सगे भाई जीवा के गुर्गे के तौर पर लंबे समय से सक्रिय थे। इसलिए जीवा, शूटर मुजाहिद, शूटर पप्पू और विक्की-निक्की के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।       
विज्ञापन


लाइसेंसी असलहा लेना चाहता था निक्की
 कुख्यात जीवा के गुर्गे निखिल ठाकुर उर्फ निक्की ने खुद की जानमाल की सुरक्षा के लिए असलहा का लाइसेंस आवेदन किया था। ये सब घटनाक्रम कंबल कारोबारी हत्याकांड के खुलासे के बाद घटा था। निक्की का असलहा लाइसेंस मिल पाता उससे पहले उसकी गिरफ्तारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें