फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी के बेटे से ठगे हजारों के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बादशाहपुर में तीन ठगों ने सराफा व्यापारी के बेटे को बातों में उलझाकर हजारों रुपये के सोने चांदी के जेवर ठग लिये। सराफा व्यापारी ने पुलिस को दो अज्ञात महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ तहरीर दी है। सराफा व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में जेवर ठगने वाले तीन लोग कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बादशाहपुर में गांव के मुख्य मार्ग पर दीपक की सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में दीपक ने बताया कि वह अपने बेटे शुसार को दुकान पर बैठाकर किसी काम से बाहर चले गए थे। सुबह करीब 11 बजे दो महिलाएं और एक पुरुष उनकी दुकान पर आए। उन्होंने उसके बेटे शुसार को सोने चांदी के जेवर दिखाने को कहा। जिस पर उसके बेटे ने काफी जेवर दिखाए।
दीपक के अनुसार इस दौरान आरोपी पुरुष और महिलाओं ने उसके बेटे को बातों में लगाकर करीब अस्सी हजार रुपये के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इस बात का उसके बेटे पता नहीं लगा। दोनों महिलाएं और पुरुष उसके बेटे को दुकान पर बाद में आने की बात कहकर चले गए। दीपक का कहना है कि जब वह दुकान पर पहुंचा और सोने चांदी के कई जेवर गायब देखे। तब उसने बेटे से पूछा तो पता चला कि उसकी गैर मौजूदगी में दो महिला व एक पुरुष दुकान पर आए थे। उसके बेटे ने उक्त दोनों महिलाओं और पुरुष को जेवर दिखाने की बात बताई। जिस पर उन्हें ठगी का पता चला। दीपक ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है और दोनों महिलाओं और पुरुष की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें