फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशोदाबेन ने गंगा आरती के साथ श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना की

Wed, 06 Nov 2019 12:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार में जसोदाबेन
विज्ञापन

आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंची पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने श्री दक्षिण काली मंदिर में महामंडेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान के साथ हवन यज्ञ किया। इसके बाद हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुईं।

विज्ञापन


आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंची जशोदाबेन पर दोपहर में पतंजलि योगपीठ में पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की। आचार्य बालकृष्ण ने योग और आयुर्वेद के साथ अन्य कई विषयों पर विस्तार से बताया। जशोदाबेन शाम को चंडीघाट स्थित काली मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी ने कहा कि जशोदाबेन की आध्यात्मिक यात्रा जनमानस को प्रेरणा देने वाली है।

इसके बाद जशोदाबेन शाम को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुईं। इस मौके पर अंकुश शुक्ला, आचार्य पवन दत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पांडे, विवेकानंद ब्रह्मचारी, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अनुराग वाजपेयी, अनूप भारद्वाज, अनुज दुबे, सागर ओझा, गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पंडित त्रिभुवन कौशिक, नितिन कौशिक, सोनू कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें