फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सीएए पर जगद्गुरु शंकराचार्य ने जताई खुशी, बोले- अब यूसीसी भी तरह पूूरे देश में होना चाहिए लागू

Tue, 12 Mar 2024 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सीएए लागू करने के लिए मार्ग प्रशस्त करने पर सराहना की। उन्होंने देश में सीएए की अधिसूचना जारी होने पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने केंद्र से देश में सीएए लागू करने की अधिसूचना जारी होते ही प्रसन्नता जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को आशीर्वचन प्रदान किया। कहा कि यह राष्ट्रहित में लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि सीएए की तरह यूसीसी भी पूूरे देश में लागू होना चाहिए।
विज्ञापन


स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सीएए लागू करने के लिए मार्ग प्रशस्त करने वाले नेताओं की पहल की सराहना तो की ही, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विजनरी नेता बताया। स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि देश के जनप्रिय नेताओं ने बागडोर अपने हाथ में संभाली और आज देश ही नहीं सभी राज्य भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा उत्तराखंड से निकलकर देश के कई राज्यों को अभिसिंचित कर रहीं हैं। उसी तर्ज पर दिल्ली से निकली नीति और उसका लाभ समूचे देश को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों के लिए राहतभरी की खबर...हड़ताल की अवधि का नहीं कटेगा मानदेय, पढ़ें पूरी खबर

जगद्गुरु ने कहा कि नीति निर्माता के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी सराहनीय कार्य किया। एक तरफ जहां उन्होंने जिहाद मिटाने के लिए भूमि और धर्म का संरक्षण किया। वहीं, कॉमन सिविल कोड लागू कर राज्य की महिलाओं को समान अधिकार देने का काम किया है। समान नागरिक संहिता देश के महापुरुषों की परिकल्पना है। इसे समूचे राष्ट्र को लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें