फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ऊर्जा कप 2026 में यूपीसीएल गढ़वाल जोन बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


हरिद्वार। ऊर्जा विभाग की ओर से देवपुरा स्थित स्टेडियम में आयोजित इंटर डिपार्टमेंट ऊर्जा कप 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में यूपीसीएल, पिटकुल समेत ऊर्जा विभाग की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूपीसीएल गढ़वाल जोन और पिटकुल के बीच खेला गया, जिसमें यूपीसीएल गढ़वाल जोन ने शानदार जीत दर्ज कर इंटर डिपार्टमेंट ऊर्जा कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर गजेंद्र सिंह बुडियाल ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का प्रतीक भी है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी एवं अधीक्षण अभियंता अमित कटारिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। किरण सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, शुभम भंडारी को बेस्ट बैटर ऑफ द टूर्नामेंट, हरिद्वार जोन के कप्तान अक्षय कुमार सिंह को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन समिति में अक्षय कुमार सिंह, सचिन गिरी, हेमंत मलिक, राजेश पाल, राम कुमार और राहुल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें