फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आईजी के आदेश से हरिद्वार में जमे इंस्पेक्टर, दरोगाओं में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप की ओर से गैर जनपद में स्थानांतरित किए गए इंस्पेक्टर और दरोगाओं को तीन दिन के भीतर कार्य मुक्त करने के आदेश जारी करने के बाद हरिद्वार के पुलिसकर्मियों में भी खलबली मची है। हरिद्वार से भी कई इंस्पेक्टर, दरोगाओं का भी गैर जनपदों के लिए ट्रांसफर पिछले दिनों किया गया था। अब देखने वाली बात ये है कि क्या इन्हें रिलीव किया जाएगा या नहीं।
विज्ञापन

तत्कालीन आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल की ओर से जुलाई में जनपदों में समय अवधि पूर्ण कर चुके इंस्पेक्टर, दरोगाओं और सिपाहियों के दूसरे जनपदों में ट्रांसफर के आदेश किए गए थे। हरिद्वार से भी कई इंस्पेक्टर और दरोगा के अलावा सिपाहियों के नाम ट्रांसफर लिस्ट में थे। इनमें अधिकांश यहां लंबे समय से जमे हैं। तीन इंस्पेक्टरों को जनपद से रिलीव कर दिया गया था जबकि कई इंस्पेक्टर, दरोगा अभी जनपद में ही तैनात हैं।
पिछले दिनों डीजीपी और फिर उसके बाद आईजी गढ़वाल का तबादला होने के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन अब फिर से आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप की ओर से ट्रांसफर किए गए दरोगा, इंस्पेक्टर, सिपाहियों को तीन दिन के अंदर कार्य मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद से हरिद्वार के इंस्पेक्टर और दरोगाओं में भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें