फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शव को बिना सिले दिए जाने पर बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला अस्पताल से शवों को बिना सिले दिए जाने पर जांच बैठ गई है। जांच कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच रिपोर्ट पर लापरवाह पर गाज गिर सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनाए गए पोस्टमार्टम हाउस में लाए जाने वाले शवों की बेकद्री की जाती है। कभी डी फ्रीज खराब रहने से सड़ते हैं तो कभी खुले में शव पड़े रहते हैं। ताजा मामला शव को पोस्टमार्टम के बाद बिना टांके लगाए दे दिया गया था। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान, सामाजिक कार्यकर्ता सचिन चौधरी ने पोस्टमार्टम की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने प्रशासन से शवों को पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित देने में सुधार की मांग की थी। लापरवाही करने वाले पर भी कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले में जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक आरवी सिंह ने बताया कि जांच कमेटी को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें