फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रेलवे लाइन किनारे अवैध पार्किंग बनाई, उगाही का चल रहा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर उड़न खटोला के पास रेल लाइन किनारे खाली पड़ी भूमि पर अवैध तरीके से पार्किंग बनवाकर ऑटो व चौपहिया वाहनों को खड़ा करवाकर वसूली करने का मामला सामने आया है। पार्किंग के नाम पर लोगों से शुल्क वसूला जा रहा है। लोगों को रेलवे की तरफ से ही पार्किंग बनाने की बात कही जा रही है जबकि रेलवे की तरफ से यहां पार्किंग के लिए कोई टेंडर जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ट्रेन-बसों के अलावा तमाम लोग निजी वाहनों से पहुंचते हैं। यहां मनसा देवी मंदिर पर भी रोजाना हजारों यात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने रेल लाइन किनारे खाली पड़ी रेलवे की भूमि पर अवैध तरीके से पार्किंग का संचालन शुरू करवा दिया। बकायदा युवकों को वाहन खड़े करने पर शुल्क वसूलने के लिए लगाया गया है।
यही नहीं अवैध पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले लोगों को पर्ची भी थमाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि पार्किंग के बारें में पूछने पर इसका संचालन करने वाले लोग कहते हैं कि मुरादाबाद रेल मंडल की तरफ से ही इसे बनाया गया है। इसके कागज भी उनके पास है जबकि स्थानीय अधिकारियों से जानकारी हुई कि यहां कोई ऐसी पार्किंग नहीं बनाई गई न ही टेंडर जारी किया गया है। अब सवाल है कि आखिर किसकी शह पर रेल लाइन किनारे पार्किंग बनाकर वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें