हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में उत्तर एवं पश्चिमोत्तर जोन के सक्रिए समर्थ कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय जोन समन्वयक डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि उदार, सेवा, प्रेम, सहानुभूति आदि जैसे सद्गुणों के समुच्चय का नाम भगवान है। उनका आशीर्वाद, संरक्षण, मार्गदर्शन पाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी पात्रता को विकसित करें।
इस अवसर पर माताजी का विशेष वीडियो संदेश दिखाया गया। कार्यक्रम विभाग समन्वयक श्याम बिहारी दुबे ने बताया कि पांच दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 12 सत्र होंगे। इस मौके पर प्रो. विश्वप्रकाश त्रिपाठी, केदार प्रसाद दुबे, श्याम बिहारी दुबे, प्रो. प्रमोद भटनागर, सुखदेव शर्मा, नरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद