फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गाय चोरी कर ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में वन गुर्जरों की गाय चोरी कर ले जाते हुए पति-पत्नी को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आमिर हमजा पुत्र अली अहमद निवासी गैंडीखाता गुर्जर बस्ती श्यामपुर हाल जटवाड़ा पुल नहर पटरी गुर्जर डेरा ने तहरीर दी कि सुबह करीब नौ बजे गुर्जर डेरा नहर पटरी जटवाड़ा पुल से उसकी गाय को चोरी कर लिया गया। उसने अपने साथियों के साथ गाय को ढूंढना शुरू किया। तभी कुछ दूरी पर गाय को चोरी कर ले जाते हुए दो व्यक्ति दिखाई दिए। पीछा करने पर नहर पटरी रानीपुर झाल के पास महिला सहित दोनों को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी फूल सिंह और उसकी पत्नी रीना निवासी ग्राम सिमली कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें