फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिल्ली के अधिवक्ता से लूट करने में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली के अधिवक्ता से लूट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 29 अगस्त को प्रशांत त्यागी पुत्र अवनीश कुमार त्यागी निवासी गंगा विहार कॉलोनी मुरादनगर गाजियाबाद ने तहरीर दी थी। बताया था कि वह तीस हजारी कोर्ट दिल्ली में वकालत करते हैं। 28 अगस्त की रात लगभग 10:40 बजे वह ऋषिकेश से लौटकर दूधियावन सर्वानंद घाट पर होटल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी सफेद स्कूटी पर सवार दो युवक आए और जंगल की ओर ले जाकर धमकाया और उनका मोबाइल, आईडी कार्ड छीनकर भाग गए थे।

कोतवाल ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से दोनों आरोपियों को चिह्नित कर लिया। शनिवार रात सुराग मिलने पर लालकोठी जाने वाली रोड से आरोपी सागर लोधी निवासी हरिपुर कलां, विजय देवली निवासी हरिपुर कलां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें