फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक चखेंगे मशरूम उत्पाद और शहद का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग ने धर्मनगरी में रिटेल स्टोर खोलने की कवायद शुरू कर दी है। इस रिटेल स्टोर पर स्वयं सहायता समूहों और किसानों के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसमें मशरूम, शहद, जैम, जैली, फल, सब्जियों से प्रोसेस कर बनाए गए उत्पादों को बेचा जाएगा। रिटेल स्टोर में उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री कराई जाएगी। इससे स्वयं सहायता समूहों और किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से लोगों की आय बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजना चलाई जा रही हैं। इसमें अब उद्यान विभाग एक नई पहल करने जा रहा है। जिसमें धर्मनगरी में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को जिले में उत्पादित शहद और मशरूम आदि उत्पादों को खरीदने के लिए मेगा मार्ट की तर्ज पर रिटेल स्टोर खोलेगा। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत जनपद में उत्पादित होने वाले मशरूम और शहद के साथ ही फल और सब्जियों और उनसे प्रोसेस कर तैयार किए जाने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। रिटेल स्टोर हरकी पैड़ी, भूपतवाला आदि क्षेत्रों में खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिटेल स्टोर में अलग-अलग स्टॉल आवंटित कर दिए जाएंगे। जिसमें उत्पादक अपना उत्पाद लाकर पर्यटकों को बेच सकेंगे। संवाद
प्रोसेस कर ये तैयार हो रहे उत्पाद
फल संरक्षण केंद्र ज्वालापुर के प्रभारी हुकम सिंह ने बताया कि मशरूम से बनाए जा रहे नमकीन और मीठा आचार
मशरूम पाउडर, मशरूम चटनी, आम से आचार, चटनी, मुरब्बा, अमरूद से जैली और आंवला से मुरब्बा, आचार, चटनी, रस, जूस आदि तैयार किए जाते हैं। जिन्हें रिटेल स्टोर पर बेचा जाएगा।
विज्ञापन

रिटेल स्टोर में मशरूम, आम, आंवला आदि से प्रोसेस कर अन्य उत्पाद तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों, किसानों को योजना के तहत ऋण और छूट भी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि कोई भी उत्पाद तैयार कर रोजगार पा सके। रिटेल स्टोर पर फल, सब्जियां भी बिकवाई जाएंगी।
- ओम प्रकाश सिंह, अपर उद्यान अधिकारी
रिटेल स्टोर तैयार करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना से जुड़ने के लिए करीब एक दर्जन लोगों के आवेदन भी आ चुके हैं। रिटेल स्टोर को धर्मनगरी में पर्यटकों की गतिविधियों से जुड़ा स्थान देखकर जल्द ही शुरू करने की योजना है। जिससे कृषक और उत्पादक लाभांवित हो सकें।
विज्ञापन

- नरेंद्र यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें