फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झट से वाहनों की कुंडली निकालेगा ‘राजकॉप’

Fri, 10 Jul 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
अब फर्जी कागजों पर चल रहे वाहन पुलिस की नजरों से नहीं बच पाएंगे। मोबाइल एप्लीकेशन ‘राजकॉप’ में वाहन का नंबर डालते ही पूरा ब्योरा उपलब्ध हो जाएगा। इससे जहां वाहनों के फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के साथ-साथ चोरी के वाहनों की धरपकड़ भी आसानी से होगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से अपने-अपने मोबाइल में यह मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के निर्देश दिए। वाहन चोर गैंग अक्सर फर्जी कागजों पर वाहनों की खरीद फरोख्त करते हैं। कई बार दुपहिया वाहनों के कागजों पर चौपहिया वाहन तक बेच दिए जाते हैं। यह काम इतनी सफाई से किया जाता है कि पकड़ पाना मुश्किल होता है।

लेकिन, मोबाइल एप्लीकेशन ‘राजकॉप’ की मदद से ऐसे वाहन चुटकी में चिह्नित हो जाएंगे। बृहस्पतिवार को एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने अधीनस्थों के मोबाइल में यह एप्लीकेशन डाउनलोड कराने के निर्देश दिए। बताया कि एप्लीकेशन में वाहन नंबर डालते ही उसका पूरा ब्योरा निकलकर सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें