फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ों से टपका शहद जैसा द्रव्य

विज्ञापन
मध्य हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में आम के पेड़ से शहद गिरने के दौरान क्षेत्र के लोगों की भीड़ लगने - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में आम के पेड़ों से शहद जैसा द्रव्य गिरता देखकर आसपास के लोग हैरत में पड़ गए है। लोगों के एकत्रित होने और चर्चा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिला उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों से पेड़ से द्रव्य या पानी निकल जाता है, लेकिन वह तने से निकलता है, पत्तों से नहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को औद्योगिक क्षेत्र के आम के पेड़ बिना बारिश के भीगे हुए थे। वहां से गुजरते हुए किसी व्यक्ति ने इस तरह से देखा तो उसने हैरानी जताई और अन्य लोगों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर वैध डॉ. एमआर शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने द्रव्य को चैक किया तो उसका स्वाद शहद जैसा था।
जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि जब पेड़ के बढ़ने पर जगह नहीं मिलती या पानी नहीं मिल पाता तो ऐसे में गमोसिस होने से स्ट्रेस बन जाता है और कोशिकाओं से पानी जैसा द्रव्य निकलने लगता है। मीठा शहद जैसे द्रव्य से पूरा पेड़ भीगे हुए सूचना मिली है उसमें बिना जांच के कुछ कहना गलत है। पूरे मामले के लिए शनिवार को विशेषज्ञ को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें