फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होमगार्ड पर धारदार हथियार से किया वार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी का वीडियो आया सामने
- गर्दन पर वार से बचने में हाथ आगे करने पर कटा अंगूठा, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। ज्वालापुर के हरिलोक तिराहे पर पीछे से कार में टक्कर मारकर भाग रहे युवक ने बहादराबाद में हाईवे पर ख्याति ढाबे के पास होमगार्ड पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। होमगार्ड ने गर्दन पर किए गए वार से बचने के लिए हाथ आगे किया, जिससे उसके दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अंगूठे में पांच टांके लगाए गए। आरोपी कार छोड़कर गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही कार ने ज्वालापुर हरिलोक तिराहे पर एक अन्य कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। तिराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड संजीव कुमार और कृष्णपाल ने कार का पीछा शुरू कर दिया। ख्याति ढाबे के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार के अगले दोनों पहिए फट गए। होमगार्ड संजीव कुमार ने कार सवार युवक को पकड़ने का प्रयास किया, तो युवक ने कार से धारदार हथियार निकाला और होमगार्ड की गर्दन पर वार कर दिया। बचाव में हाथ आगे करने पर उसका अंगूठा कट गया। शोर सुनकर राहगीर मौके पर जुटने लगे तो आरोपी हथियार लहराते हुए गन्ने के खेत में घुस गया और फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कार को कब्जे में ले लिया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि होमगार्ड संजीव कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें