फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवतियों से छेड़खानी का विरोध करने पर भाइयों को पीटा, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन

- आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रही तीन युवतियों से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने अपने एक साथी को बुलाकर युवतियों के साथ आए उनके दोनों भाइयों से मारपीट कर दी। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन और दो सहेलियां सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करती हैं। करीब 15 दिन पहले ड्यूटी से लौटते समय नवोदय चौक के पास कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़खानी करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। युवतियों ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई। इसके बाद सुरक्षा के लिए दोनों भाई अलग-अलग स्कूटी से उन्हें कंपनी छोड़ने और वापस लाने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे दवा चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया और अश्लील कमेंट किए। नवोदय चौक के पास विरोध करने पर आरोपियों ने अपने साथी रितिक सैनी निवासी नवोदय नगर को बुला लिया।
विज्ञापन

तीनों ने दोनों भाइयों और युवतियों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। युवकों की पहचान अमन निवासी मुड्डाखेड़ी, लक्सर और विक्रांत निवासी उगरपुर चिलकाना हाल नवोदय नगर के रूप में हुई है। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें