संवाद न्यूज एजेंसीहरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन की ओर से ओपन वर्ग में महिला और पुरुष टीमों का चयन किया गया। ये टीमें राज्य में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
एसोसिएशन की ओर से 17 सितंबर को चयन प्रतियोगिता श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर में कराई गई। इसमें महिला और पुरुष वर्गों की टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। डिस्ट्रिक्ट हाॅकी एसोसिएशन के सचिव आजाद ने बताया कि पुरुष वर्ग में गुलशन, अमित सरोला, अवि बिष्ट, हर्ष जोशी, प्रिंस, विराज चौधरी, दीपक सिंह, विशेष कुमार, रूपेश कुमार, आशु कुमार, आलोक कुमार, गोपिंद्र कुमार, अनित कुमार, सुभाष कुमार, रजनीश कुमार व विशाल कुमार चुने गए हैं, जबकि महिला हॉकी टीम में गुनजन कटारिया, मानसी, मुक्ता, प्राची, प्रीति शर्मा, कहकशा अली, सलोनी, ज्योति, दीपा, आरती, पूजा कलूरा, वंसी, जिया शर्मा, जाह्वनी शरन, बीना और सोनिया बिष्ट को टीम में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि ये चयनित टीमें अब स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 20 से 23 सितंबर तक पुरुष वर्ग और 24 से 27 तक महिला वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में राज्य की टीम का चयन भी किया जाएगा।