फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व ने शांति-सद्भाव का संदेश देता है हिंदू : रविन्द्र पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की शृंखला में मध्य हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की महादेव बस्ती व दक्ष बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दक्ष एवं महादेव बस्ती में आयोजित सम्मेलन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म परम्परा है। हजारों साल से हिंदुओं का दमन पतन चल रहा है, बावजूद इसके हिदुओं को जितना दबाने खत्म करने का प्रयास हुआ उतना ही हिंदू एकजुट और सशक्त हुआ है। हिंदू धर्म एक जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि भारत माता की पावन भूमि पर ही भगवान ने राम-कृष्ण, बौद्ध-महावीर, गुरुनानक देवजी आदि रूपों में जन्म लेकर विश्व को शांति सद्भाव का संदेश दिया।
कपिल वाटिका में महादेव बस्ती सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने हिंदुओं का आह्वान करते हुए संघ शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तन संकल्प को दोहराया। कहा कि हिंदुओं को पंच परिवर्तन से अपनी परंपराओं से जुड़ना होगा। सतीकुंड में दक्ष बस्ती के कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के क्षेत्र संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि हिंदुओं की एकजुटता रहने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डॉ. अल्पना व अखिल भारतीय वेद प्रचारक अनिता स्नातिका ने नारी सशक्तिकरण व संघ के पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। महंत जगजीत सिंह, सौरभ सारस्वत, डॉ. हिमांशु पंडित ने भी विचार रखे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक डॉ. यतींद्र नाग्यान, प्रान्त सामाजिक सद्भावना प्रमुख रमेश उपाध्याय, जिला प्रमुख अमित शर्मा, सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत व अभिषेक जमदग्नि, प्रचार प्रमुख अमित शर्मा, पंडित अधिर कौशिक, रविदत्त जोशी, अर्पित अग्रवाल, निर्मल, मनोज अग्रवाल, दिग्विजय, राहुल वत्स, गंगाराम, रामप्रकाश, सुनील आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें