फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र से गुजरा हाथियों का झुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथियों का एक झुंड बुधवार रात आबादी क्षेत्र में आ धमका। हालांकि, हाथियों ने किसी भी प्रकार कोई नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से शहर का बहुत बड़ा आबादी क्षेत्र सटा हुआ है। इसके कारण हाथी और गुलदार यहां धमकते रहते हैं। इस कारण वन विभाग की गश्त टीम भी लगातार क्षेत्र में तैनात रहती है। बुधवार रात करीब 10 बजे हाथियों का एक झुंड गंगा नदी पार करके कनखल क्षेत्र की आबादी क्षेत्र में आ धमका। आबादी क्षेत्र में हाथियों को देख लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर क्षेत्र में गश्त कर रही टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक झुंड बिना किसी को नुकसान पहुंचाए आगे लक्सर रोड की तरफ निकल गया। कनखल के कई आबादी क्षेत्र से हाथियों के झुंडों के निकलने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। उनका कहना है कि गश्त टीम हाथियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पहले भी हाथियों की ओर से आबादी क्षेत्र में दीवार तोड़ दी गई थी। उधर, रेंजर दिनेश प्रसाद नौडियाल का कहना है कि हाथियों का अक्सर उस क्षेत्र से आना-जाना लगा रहता है। हाथी अगर आबादी क्षेत्र में घुसे हैं तो गश्त टीम को उधर तैनात किया जाएगा ताकि हाथी फिर से इधर न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें