फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क पर खड़े वाहन बन रहे है हादसे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार-बहादाबाद पर खड़े भारी वाहन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। पृथ्वीराज चौहान चौक से हरिद्वार रोड पर श्मशान घाट तक भारी वाहनों को सड़क किनारे दोनों ओर खड़े रहते हैं। जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती है। हर समय जाम के कारण भी बेतरतीब वाहन ही बन रहे हैं।
विज्ञापन




बता दें कि बहादराबाद में जाम की स्थिति उस समय अधिक बनती हैं जब दो बजे के करीब स्कूलों की छुट्टी होती है। इस समय बच्चों को स्कूलों से लाने के लिए अभिभावक अपने वाहनों से सड़क पर जाम में फंसते हैं। यही हाल सुबह के समय तब होता है जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं। दोपहर के समय भारी वाहनों के सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े होने से दुर्घटनाओं की अधिक संभावना बन जाती है।

इन दिनों बरसात का मौसम है और सड़क के किनारे बरसात का पानी भरा रहता है। पैदल चलने वालों के लिए यह अलग से मुसीबत का कारण बना हुआ है। बीते दिनों हुई लगातार बारिश से सड़कों के किनारे टूट गए है, फुटपाथ का कहीं अता पता नहीं है। ऐसे में पैदल चलना राहगीरों के लिए दूभर है। बहादराबाद, पुलिस इन वाहन चालकों के खिलाफ कोई सख्ती नहीं दिखा रही है। जबकि वाहनों को सरकारी पार्किंग में खड़ा कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात रेखा यादव ने बताया कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के चालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर हाईवे को भी जाम से मुक्त कराया जा रहा है। अगर अभी भी जाम की स्थिति बन रही है तो संबंधित क्षेत्र में तैनात कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें