फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्वास्थ्य मंत्री ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. सुबोध उनियाल ने जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि मेडिकल कॉलेज को जल्द पूर्ण से संचालित किया जाए, ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओपीडी सेवाओं को बेहतर किया जाए। इमरजेंसी व आईपीडी सेवा जल्द शुरू की जाएं। मरीजों को एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्हें इलाज के लिए भटकना न पड़ें। प्राचार्य ने बताया कि अस्पताल में अधिकतर सेवाएं 15-20 अक्तूबर तक शुरू कर दी जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने एमसीएच विंग और आपातकालीन विभाग का भी जायजा लिया। निर्माण कर रही एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने 20 नवंबर तक भवन हैंडओवर करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता को सस्ता और सुलभ इलाज दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एमएस डा. कलम सिंह बुटोला, डा. अजय, विक्रम सिंह, महेंद्र चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें