फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी परिसर में चिकित्सा शिविर का आयोजन

विज्ञापन
40वीं वाहिनी पीएसी चिकित्सालय में जांच करवाते पुलिसकर्मी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
40वीं वाहिनी पीएसी चिकित्सालय में मैक्सवेल हॉस्पिटल के चिकित्सकों की ओर से नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान 100 कर्मचारियों केे बूस्टर की डोज भी लगाई गई।
विज्ञापन

रानीपुर स्थित पीएसी 40वीं वाहिनी परिसर के चिकित्सालय में चिकित्सा कैंप का शुभारंभ सेनानायक ददनपाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन 40वीं वाहिनी पीएसी एवं उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मैक्सवेल हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष पांडे, जनरल फिजीशियन डॉ. मुकेश भट्ट, डॉ. अंकित सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता सैनी व गौरी , ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. जानैद , मेडिकल ऑफिसर डा. गौरव कुमार ने कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में 260 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। सेनानायक ददनपाल और उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें