फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों के सिर चढ़कर बोला अभिजीत का जादू

Mon, 04 Apr 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
अभिजीत की प्रस्तुति पर झूमे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। इंडियन आइडल फेम जाने माने गायक और अभिनेता अभिजीत सावंत के गीतों का जादू अर्द्घकुंभ के सांस्कृतिक पंडाल में दर्शकों के सिर चढ़कर बोला अभिजीत के गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे और उनके साथ गीत भी गाये। रात करीब साढ़े आठ बजे मंच पर पहुंचे अभिजीत सावंत ने अपनी प्रस्तुति की शुरूआत भगवान गणेश वंदना वक्रतुंड महाकाय से की। इसके बाद वे सीधे फिल्मी गीतों पर आ गए। मोहब्बतें लुटाऊंगा, की प्रस्तुति जैसे ही शुरू हुई तो दर्शकों का अभिवादन किया तो पंडाल तालियों और सीटियों से गूंजता रहा। उन्होंने दहलीज पर मेरे दिल की तुमने रखे है कदम, सीखा मैने जीना कैसे जीना सीखा, मेरे हमदम। मैं तेन्नू समझावा जी, सहित दर्जनों गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल में मस्ती भर दी। अभिजीत के गीतों के जादू का आलम यह था कि दर्शक अपनी सीटों से उठकर गैलरी में आ गए और थिरकने लगे। इस समर्थन का असर अभिजीत की प्रस्तुतियों पर खूब दिखा और उत्साह से लबरेज नजर आए। इससे पहले हरियाणा से आयी ओड़िसी नृत्यांगना कविता मोहंती और उनके साथियों ऋचिता मोहंती, श्रेया मोहंती, संतोष आदि ने शास्त्रीय संगीत से परिपूूर्ण प्रस्तुतियां देकर दर्शकों से जमकर वाहवाही लूटी। मंच का संचालन संस्कृति विभाग के रंगमंडल संयोजक बलराम नेगी ने किया। अभिजीत को सुनने को दर्शक बड़ी संख्या में पहुंचे। जिसके चलते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

----------------------
हरीश रावत भी पहुंचे, उठाया लुत्फ
हरिद्वार। रुड़की में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालकर हरिद्वार पहुंचे अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रातव अपने आप को सांस्कृति पंडाल में जाने से अपने को नहीं रोक सके। हरकी पैड़ी पर पूजा के बाद वह सीधे पंडाल में पहुंचे और काफी देर तक अभिजीत सावंत गीतों का लुत्फ उठाया। संघर्ष के दौरान भी वह काफी प्रफुल्लित नजर आए। इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

==========================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें