फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खाने में प्याज देने पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में एक रेस्टाेरेंट में खाने में प्याज का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि रेस्टाेरेंट मालिक ने मारपीट की और धक्का देकर कांवड़ यात्रियों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जोनी पुत्र नरेंद्र निवासी गांव रीयापुर कलां दिल्ली ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ गौमुख से गंगाजल लेकर पैदल हरिद्वार पहुंचे थे। शनिवार रात खड़खड़ी सूखी नदी के पास हरि होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे। ऑर्डर देते समय उन्होंने बताया कि वह व्रती हैं और बिना प्याज, लहसुन का खाना देना है। आरोप लगाया कि इसके बाद भी उन्हें प्याज व लहसुन वाला खाना दे दिया। विरोध किया तो उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। धक्का मारकर रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। आरोप लगाया कि उनकी कांवड़ को खंड़ित किया गया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें