हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता के 5वें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग में हॉकी और कुश्ती की प्रतियोगिताएं भी हुईं। कुश्ती में हरियाणा के पहलवानाें का दबदबा रहा।
हाॅकी केमहिला वर्ग में प्रथम मैच हरियाणा और ओडिसा के मध्य खेला गया। हरियाणा की टीम 03-02 से विजयी रही। दूसरे मैच में महाराष्ट्र ने मणिपुर को 02-01 हराया। तीसरे मैच में झारखंड की टीम ने मिजोरम को 04-03 से हराया।
पुरुष वर्ग में प्रथम मैच पंजाब ने ओडिसा को 02-01 से हराया। दूसरे मैच में महाराष्ट्र ने हरियाणा को 02-00 से हराया। तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 03-01 से हराया।
कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर भार वर्ग 50 किग्रा, 57 किग्रा, 62 किग्रा, 67 किग्रा, 87 किग्रा, 97 किग्रा में की गई। 50 किग्रा भार वर्ग में महिला में उत्तर प्रदेश की चंचल और मध्य प्रदेश ने शिवानी ने जीत प्राप्त की। 62 किग्रा में महाराष्ट्र की भाग्याश्री और हरियाणा की कल्पना ने जीत प्राप्त की।
बालक वर्ग में 57 किग्रा भार वर्ग में एससीबी के शुभम एवं हरियाणा के सुमित ने जीत प्राप्त की। 67 किग्रा भार वर्ग में एससीबी के विनायक एवं हरियाणा के अनिल ने जीत प्राप्त की। 87 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के सुनील कुमार एवं एससीबी के सुशान्त, 97 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के दीपक एवं पंजाब के साहिल ने जीत प्राप्त की। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रजापति कुकरेती, शिखा बिष्ट, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।