फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जख्मी होने के बाद भी नहीं मानी हार, विजयी बने विनायक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अगर जीत को लक्ष्य बना लिया तो कोई भी ताकत हरा नहीं सकती है। ऐसा ही कुछ राष्ट्रीय खेलों के तहत हुई कुश्ती के मुकाबले में देखने को मिला। एसएससीबी (सर्विसिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) के पहलवान कुश्ती में जख्मी हो गए। उनके सिर से खून भी बहना लगा। इसके बाद भी पहलवान ने हार नहीं मानी और रोमांचकारी टक्कर में आखिरकार प्रतिद्वंदी पहलवान को पटखनी दे दी।
विज्ञापन

दरअसल, वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। शाम को 67 किग्रा भार वर्ग में एसएससीबी के विनायक और दिल्ली के बीच दंगल हुआ। कुश्ती के दौरान में एसएससीबी के पहलवान विनायक चोटिल हो गए। जिनके सिर से भी खून बहने लगा। कुश्ती रोककर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सिर में पट्टी बांधी गई। रोचक बात यह है कि जिस समय विनायक चोटिल हुए, उस समय उनके दिल्ली के पहलवान से कम प्वॉइंट थे। सिर पर पट्टी बांधने के बाद उनमें जोश और भर गया। सेना में तैनात विनायक ने चोटिल होने के बाद भी हार नहीं मानी और वह कुश्ती लड़ने के लिए कोर्ट में उतर गए। उन्होंने दिल्ली के पहलवान अंकित को चित कर 10-06 से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें