हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल ने सोमवार को कुंभनगरी में निकलने वाली दल बदल विरोधी पद यात्रा में निवर्तमान सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष पर भाजपा के इशारे पर जानलेवा हमला होने का अंदेशा जताया है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत घेरा तैयार करने की मांग उठाई है।
सोमवार को दक्ष मंदिर से शुरू होकर दल बदल विरोधी पद यात्रा हरकी पैड़ी पहुंचेगी। यात्रा में निवर्तमान सीएम हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होगे। इधर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के बैनर तले जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर एडीएम जीवन चंद्र नगयाल को ज्ञापन सौंपकर यात्रा को संवेदनशील बना दिया गया है। प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तौगी की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया कि देहरादून में भाजपा लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर हमला कर चुकी है। अब भाजपा यहां भी इस तरह का हमला हो सकता है। हरीश रावत व किशोर उपाध्याय की जान को खतरा है। मांग की कि यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में राहुल सूरी, अमित सैनी, नौशाद अली, मोनू उर्फ इमरान, जहांगीर अंसारी, मोहन सैनी, मनोहर भट्ट, पराग मिश्रा, रोशनी कादयान मौजूद रहे।
------------
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी
---------
कांग्रेस ने पूरी की यात्रा की तैयारियां
हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी महानगर ने दल बदल विरोधी पद यात्रा की रूपरेखा तैयार की। अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि राज्य की राजनीति को अस्थिर करने का प्रयास जो भाजपा ने धनबल और सत्ता का दुरुपयोग कर किया है उससे राज्य की जनता में आक्रोश है। यात्रा दक्ष मंदिर से चौक बाजार, बंगाली मोड़, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक, शिवमूर्ति, ललतारौपुल, अपर रोड होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेगी। कनखल, हरिद्वार एवं मध्य हरिद्वार क्षेत्र में अलग अलग बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राम किशन गोयल, राजेश शिवपुरी, प्रदीप चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक शर्मा, भूपेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, जगदीश अत्री, पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, संतोष चौहान, मोनिका जैन, तरुण नैय्यर, तोष जैन, रवि बाबू शर्मा, यशवंत सैनी, अशोक उपाध्याय, कैलाश चंद्र, वेदपाल सिंह, संजीव शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
----