शहर के अपर रोड, बड़ा बाजार, मोती बाजार, ठंडा कुआं बाजार में यात्री माला, कांवड़ियों की वेशभूषा, कृत्रिम फूलों की मालाएं खरीदने में जुटे हैं। वहीं भीमगोड़ा से लेकर हरकी पैड़ी तक अस्थायी दुकान भी सज गई हैं। यहां पर कांवड़ सजाने के लिए खिलौने व अन्य सामान की खरीदारी हो रही है।
ट्रैक्टर-ट्रालियों में बज रहा डीजे
श्रावण मास की तरह इस बार रोडीबेलवाला मैदान समेत अन्य पार्किंग स्थल में ट्रैक्टर-ट्रालियों की संख्या काफी नजर आ रही है। वहीं लोडर वाहनों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रियों ने अपने वाहनों में डीजे लगाए हैं और इसमें भोले के गीत बजे रहे हैं।
हाईवे पर भी सज गईं खाने की दुकानें
श्रावण मास में ही अक्सर हाईवे पर खाने की दुकानें नजर आती थीं। मगर इस बार फाल्गुन में भी खाने की दुकान सज गई हैं, जहां कांवड़ियां बैठकर अपनी थकान उतराने के साथ ही नाश्ता व खाना खाकर अपने गंतव्यों की तरफ बढ़ रहे हैं।