फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुरानी होने से रास्तों में जवाब दे रहीं हरिद्वार रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे रूटों पर चलने वाली कई बसें खराब होकर हो रहीं खड़ी
विज्ञापन

वर्कशॉप में मरम्मत के लिए पुष्कर रूट की बस भी खड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम (निगम) रोडवेज की पुरानी बसें लंबे रूटों पर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। बसों की उम्र बढ़ने के साथ ही इनमें तकनीकी खराबियां भी बढ़ रही हैं। हालत यह है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लंबे रूटों पर चलने वाली कई बसें रास्ते में खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को बीच सफर में परेशानी उठानी पड़ रही है।
हरिद्वार डिपो के पास वर्तमान में करीब 90 बसों का बेड़ा है जबकि इससे पहले करीब 110 बसें थीं। कुछ बसें ऑक्शन कर दी गईं जबकि कुछ चलन से बाहर हो गईं। शेष बसें भी पुरानी हो चली हैं। ऐसे में अक्सर रास्तों में बसें जवाब दे रही हैं। हाल ही में हरिद्वार से राजस्थान के पुष्कर जाने वाली रोडवेज बस के भी पिछले 15 दिन से तकनीकी खराबी के चलते वर्कशॉप में खड़ी होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा भी यूपी के लंबे रूट की कई बसों की ऐसी ही स्थिति है।
विज्ञापन

रोडवेज सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के अन्य जिलों और उत्तर प्रदेश के लंबे रूटों पर संचालित कई पुरानी बसों में भी लगातार तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। इनमें इंजन, क्लच और अन्य तकनीकी खराबियों के चलते कई बार बसों को रास्ते में रोकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बसें खराब होने के बाद वर्कशॉप पहुंच रही हैं। बसों की कमी के बीच उपलब्ध बसों को लगातार लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है। वहीं, हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा का कहना है कि जल्द ही नई बसें मिलने वाली हैं। इसके बाद सभी रूटों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें