फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 94 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, 13 निरीक्षकों को कोतवालियों की कमान

Thu, 26 Nov 2026 10:28 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पुलिस विभाग में हुए बदलाव के बाद जिले की कई प्रमुख कोतवालियों और थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास चली गई है। पुलिस लाइन में तैनात कई निरीक्षकों को भी फील्ड में भेजा गया है। इसके साथ ही चौकी प्रभारियों और सीआईयू में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 94 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें 13 निरीक्षकों को अलग-अलग कोतवालियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई थानों के वरिष्ठ उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी और सीआईयू में तैनात पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: एसआईआर में कट गया नाम तो न घबराएं, फॉर्म-6 भरकर दोबारा बनवा सकते हैं वोटर कार्ड, नहीं होगी कार्रवाई
विज्ञापन


सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक चंद्रभान सिंह को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर से कोतवाली नगर, अमरजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद से ज्वालापुर, केसी भट्ट को पुलिस लाइन से कनखल, नंद किशोर भट्ट को पुलिस लाइन से रुड़की, राजेंद्र खोलिया को पुलिस लाइन से कलियर, विनोद गुसाईं को पुलिस लाइन से पथरी, मनोज मैनवाल को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से मंगलौर, भगवान महर को प्रभारी निरीक्षक मंगलौर से श्यामपुर, राकेश शाह को पुलिस लाइन से रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को पुलिस लाइन से सिडकुल, संजय मिश्रा को पुलिस लाइन से खानपुर, कुंदन राम आर्य को पुलिस लाइन से झबरेड़ा और प्रदीप रावत को पुलिस लाइन से बहादराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अन्य को भी अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें