धामी ने भाजपा की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से देश में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तीसरी बार जनता का आशीर्वाद लेने के लिए चुनावी समर में कूदने जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए बड़े और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डबल इंजन के कारण उत्तराखंड से दिल्ली की दूरी कम हो गई है।
विज्ञापन
धामी ने भाजपा की विस्तारित कार्य समिति की बैठक में दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से देश में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है। सरकार ने महिलाओं, खिलाड़ियों, युवाओं और अन्य आम लोगों के लिए बड़े काम किए।
सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया है। नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई हुई है और इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। नकल माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विपक्ष पर निशाना साधते हुए धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार के विकास कार्यों का जवाब देने के लिए कोई ठोस तथ्य नहीं हैं, इसलिए वह अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार के माध्यम से जनता को भ्रमित करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। उनका अपमान देश के हितों के विरुद्ध सोच रखने वाले लोग ही कर सकते हैं।
सपा नेता अखिलेश यादव की उत्तराखंड के लोगों पर की गई टिपण्णी पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के वीर सैनिकों, राष्ट्रभक्तों और मेहनतकश नागरिकों का इस प्रकार अपमान किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाते हुए बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।