फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, अंकिता हत्याकांड में न्याय का मुद्दा उठाया

Sun, 22 Nov 2026 10:40 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलने के साथ जेल भी जाना पड़ा।
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलीं उर्मिला सनावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। कनखल स्थित मठ में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग उठाते हुए अपनी आपबीती भी सुनाई।

विज्ञापन


उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलने के साथ जेल भी जाना पड़ा। वहीं, शंकराचार्य ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंकिता और उसके माता-पिता को न्याय नहीं मिलना सरकार की विफलता है।

UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले में कथित तौर पर सामने आए प्रभावशाली व्यक्ति को सांविधानिक पद दिए जाने पर भी सवाल उठाए। कहा कि इससे प्रदेश की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मुद्दे पर लोगों में गहरा आक्रोश है और सरकार को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें