हरिद्वार। सब जूनियर बास्केटबाल राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हरिद्वार ओवरऑल चैंपियन बना। विजेता टीमों को प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉॅ. धन सिंह रावत की ओर से पुरस्कार दिए गए।
भेल सेक्टर के रामलीला मैदान में चल रही प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया। हरिद्वार की टीम ने 54–35 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला देहरादून और हरिद्वार के टीम के बीच मैच खेला गया। हरिद्वार की टीम ने 68-57 से जीत दर्ज की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सभी स्कूलों में खेल को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। राज्य में खेलों का ऐतिहासिक आयोजन होगा।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, उत्तराखंड बास्केटबाल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास तिवारी, भेल प्रशासक संजय पंवार, आलोक चौधरी, अविनाश झा, मनोरम शर्मा, लक्ष्य शर्मा, इंद्रेश गौड़ आदि मौजूद रहे।